{"_id":"5b5cdbc54f1c1b58488b77e7","slug":"121532812229-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मिलेगी पीएम आवास योजना की किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मिलेगी पीएम आवास योजना की किस्त
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। पीएम आवास योजना के पात्रों के खातों में मकान निर्माण की किस्त प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी खुद भेजेंगे। वह 29 जुलाई को लखनऊ में वन क्लिक पर पात्रों के खाते में 50-50 हजार रुपये की धनराशि भेजेंगे।
प्रधानमंत्री 29 जुलाई को लखनऊ में हैं। वह सूबे के एक लाख पात्रों के खाते में मकान निर्माण की पहली किस्त के 50-50 हजार रुपये भेजेंगे। इसमें जिले के 1921 पात्र आवेदक भी शामिल हैं। शासन ने प्रत्येक जिले को पात्रों के चयन का लक्ष्य सौंप दिया है। इनकी पात्रता, बैंक खाते और आधार संख्या आदि का रिकार्ड अपडेट कर शासन को 26 जुलाई तक भेजा गया है। पीओ डूडा ने बताया कि हमारी तैयारी लक्ष्य के सापेक्ष पात्रों का चयन करने की थी, लेकिन 951 नए पात्रों का ही चयन हो पाया है। इनके साथ ही 970 पात्रों को आवास निर्माण की दूसरी किस्त भेजी जाएगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी गति से केंद्र और प्रदेश सरकार नाराज हैं। पात्रों की भरमार होने के बावजूद अधिकारी आवास निर्माण कराने और आवास के लिए जमीन तलाशने में प्रस्तावित लक्ष्य नहीं प्राप्त कर सके हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने इसको लेकर नाराजगी जताई थी। अबकी बार अभियान की कमान सीधे प्रधानमंत्री ने ही संभाल ली है।