{"_id":"5abaac8b4f1c1be83f8b56ff","slug":"121522183307-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएनए दफ्तर पर ताला जड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएनए दफ्तर पर ताला जड़ा
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। नगर निगम आफिस में मंगलवार सुबह केएनए (कर निर्धारण अधिकारी) दिनेश यादव के आफिस में धक्का-मुक्की हुई और कुर्सी-मेज पलटकर आफिस पर ताला डाल दिया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने काफी देर तक नारेबाजी की। किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
नगर निगम के केएनए दिनेश यादव और कर्मचारी यूनियन के नेता सुभान अली के बीच मंगलवार सुबह विवाद हो गया। आफिस खुलते ही कर्मचारी नेता वहां पहुंचे और उनसे आफिस छोड़कर चले जाने को कहने लगे। इस बीच दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हाउस टैक्स में घपले का आरोप लगाने लगे। आफिस में दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई और कुर्सी- मेज पलटकर आफिस पर ताला लगा दिया गया।
उस समय नगर आयुक्त कैंप कार्यालय पर सामूहिक विवाह की मीटिंग में थे। दोनों पक्ष उनसे शिकायत करने कैंप कार्यालय पहुंचे। कैंप कार्यालय के बाहर दोनों पक्षों में फिर से गाली-गलौज हुई। लोगों के बीचबचाव करने पर केएनए ड्यूटी छोड़कर मेरठ अपने आवास पर चले गए, जबकि कर्मचारी निगम कार्यालय लौट गए।
विज्ञापन
केएनए ने टैक्स निर्धारण में भ्रष्टाचार किया हुआ है। ऐसे अधिकारी को शहर को लूटने के लिए निगम में नहीं बैठने देंगे। हम भ्रष्टाचार का विरोध करने उनके आफिस में गए तो वह हमलावर हो गए और धक्का देने लगे। उसके बाद हमने आफिस पर ताला डाल दिया।
- सुभान अली, कर्मचारी नेता।
मुझको घटना की जानकारी शाम को हुई। आफिस में ऐसा होना शर्मनाक है। अनुशासनहीनता बर्दास्त नहीं की जाएगी। पूरे मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। मुझको किसी भी पक्ष ने शिकायत लिखकर नहीं दी है।
- अवनीश कुमार शर्मा, नगर आयुक्त।