फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   12 students selected for state level competition

Moradabad News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 12 विद्यार्थियों का चयन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
12 students selected for state level competition
मुरादाबाद। स्वरूपा देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज में शनिवार को इंस्पायर मानक योजना के तहत जनपद स्तर प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 12 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बुद्ध प्रिय सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय ने पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम को सफल आयोजन में हेमंत अवस्थी महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन अनुमेष कुमार ने किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य उदयराज सिंह, बबिता मेहरोत्रा, राजेंद्र सिंह, कविता शर्मा, अंशु शर्मा, सरिता सिंह, संध्या शर्मा, प्रतीक्षा गौड़, गीता त्यागी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

00
इन प्रतिभागियों का राज्य स्तर पर हुआ चयन
- 2023-2024 के प्रतिभागियों में से न्यू जनरेटिड पोछा के लिए इंद्र प्रताप सिंह, महिलाओं के लिए गोबर मशीन के लिए तुषार, स्मार्ट प्लांट गार्ड के लिए जीत छाबड़ा, वाटर बैंक के लिए कृष्णा शर्मा, भारतीय कृषि मशीन के लिए तसब्बुर, सौर ऊर्जा से चलने वाली सड़क साफ करने वाली मशीन के लिए ध्रुवीन धर्मेंद्र का चयन हुआ। वहीं 2024-2025 के प्रतिभागियों में से हैंडफ्री सनशेड फाॅर रोडसाइड वर्कर्स में मीनाक्षी, इलेक्ट्रिक टैंक क्लीनर ब्रुस के लिए राखी, अटल कृषि मित्र के लिए मोहम्मद अरसद, औषधी नाशक मशीन के लिए जेयबी परवीन, स्ट्रीट लाइट सेंसर के लिए आराध्या सिंह और ऑटोमेटिक फोल्डिंग कवर फॉर टू ह्वीलर के लिए शुभम का चयन हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed