{"_id":"6aada0dde7fb6dc9fc01b2cd","slug":"12-candidates-fainted-in-four-days-one-lost-their-life-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-996432-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चार दिन में 12 अभ्यर्थी बेहोश, एक की चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चार दिन में 12 अभ्यर्थी बेहोश, एक की चली गई जान
विज्ञापन
मुरादाबाद। होमगार्ड बनने के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है। इस दौरान दौड़ में शामिल अभ्यर्थी लगातार बेहोश हो रहे हैं। पिछले चार दिनों में 12 अभ्यर्थी गिरकर बेहोश हुए हैं। शुक्रवार को भी तीन अभ्यर्थी बेहोश हो गए। जिनमें से एक अभ्यर्थी शिवम की मौत हो गई है। होमगार्ड के 41424 पदों के लिए 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा हुई थी। जिसमें 19 लाख 29 हजार 155 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा में एक लाख सात हजार 221 अभ्यर्थी पास हुए थे। इन अभ्यर्थियों की मुरादाबाद में नौवीं वाहिनी पीएसी समेत प्रदेश के अलग-अलग सेंटरों पर दौड़ परीक्षा कराई जा रही हैं। अभ्यर्थियों को 28 मिनट के भीतर 4800 मीटर की दौड़ पूरी करनी होती है। नौवीं वाहिनी पीएसी के मैदान में 12 राउंड में 4800 मीटर की दूरी तय होती है। 15 सितंबर को दौड़ की शुरुआत हुई थी। पहले ही दिन चार अभ्यर्थी दौड़ते समय गिरकर चोटिल हो गए थे। इन सभी चोटिल अभ्यर्थियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दूसरे दिन भी दो अन्य अभ्यर्थी दौड़ के दौरान चोटिल हुए। 17 सितंबर को पांच अभ्यर्थी दौड़ के दौरान बेहोश हो गए थे। शुक्रवार को भी तीन अभ्यर्थी बेहोश हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां एक अभ्यर्थी शिवम को मृत घोषित कर दिया गया है।
होमगार्ड भर्ती दौड़ के शुक्रवार के परिणाम
कुल अभ्यर्थी- 1050
शामिल अभ्यर्थी- 1002
सफल अभ्यर्थी- 899
असफल अभ्यर्थी- 103
विज्ञापन
होमगार्ड भर्ती दौड़ के शुक्रवार के परिणाम
कुल अभ्यर्थी- 1050
शामिल अभ्यर्थी- 1002
सफल अभ्यर्थी- 899
असफल अभ्यर्थी- 103