फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   12.4 mm of rain, sunny today

12.4 मिलीमीटर हुई बारिश, आज धूप निकलने के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
12.4 mm of rain, sunny today
मौसम में जबरदस्त उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। तीन दिन चटख धूप के बाद बुधवार को 12.4 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में सुबह-शाम शीतलहर चलेगी, जिससे शहरवासियों को अभी भी ठंड का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। सुबह कोहरा छाएगा और रात को शीतलहर चलने से ठंड बढ़ेगी। दिन में धूप निकलने से ठंड से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश से पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। धूप निकलने पर जब यह पिघलेगी तो शीतलहर के रूप में मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ाएगी।
विज्ञापन

बुधवार तड़के ही मौसम खराब हो गया और बारिश होने लगी। फिर रुक-रुक कर कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश का दौर चला। इसकी वजह से सुबह कार्यालय जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बाजार में दोपहर तक ग्राहकों की आवाजाही बहुत कम थी। दोपहर में बारिश रुकने के बाद मौसम साफ हुआ और धूप खिली। इससे घरों से निकलकर बच्चे खेलने और बुजुर्ग टहलने लगे। हालांकि सामान्य से अधिक गति से हवा होने की वजह से ठिठुरन बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि इन दिनों अधिकतम तापमान सामान्य स्थिति में 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। इस हिसाब से बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम 14.8 और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस कम 9.2 दर्ज किया गया। हवा की गति दस किलोमीटर प्रति घंटा पूरब से पश्चिम दिशा में चली। बारिश के कारण सुबह वातावरण में नमी सौ फीसदी थी, जबकि शाम को 94 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed