फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अमित शाह ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

अमित शाह ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां
मुरादाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया कि आजादी के 55 साल में देश का जो विकास नहीं हुआ मोदी ने पांच साल में कर दिखाया। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि उत्तरप्रदेश की जनता तय करेगी अगले पांच साल तक कौन पार्टी और व्यक्ति देश की सरकार चलाएगा।
विज्ञापन

विजय संकल्प जनसभा में भाजपा प्रत्याशी एवं मौजूदा सांसद सर्वेश कुमार सिंह के समर्थन में पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जवाहर लाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 55 साल तक नेहरू और गांधी परिवार देश की बागडोर संभाली। जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने गरीबी हटाने का नारा दिया। अब राहुल बाबा सत्ता में आते ही गरीबी हटाने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने कभी गरीबी देखी ही नहीं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि यूपीए की सरकार 10 साल तक चली। इस सरकार ने 12 लाख करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया। धरती, आकाश, पाताल, समुंदर किसी जगह को नहीं छोड़ा। अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने चाय बेचने वाले एक गरीब को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रधानमंत्री बनाया। मोदी ने गरीबी देखी है। गरीबों का दर्द और उनकी जरूरत पता हैं। बोले, भाजपा ने ऐसा पीएम दिया जो 18 घंटे देश के लिए काम करता है। देश की बागडोर संभालते ही मोदी ने देश के 50 करोड़ गरीबों के बारे में सोचा और उनकी प्राथमिक जरूरतों के हिसाब से कल्याणकारी योजनाएं शुरू की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश में 10 करोड़ परिवारों के पास पक्की छत नहीं थी। ढाई करोड़ परिवार को घर मुहैया कराया। ढाई करोड़ परिवार के घरों तक आजादी के 70 साल बाद बिजली पहुंचाई। आठ करोड़ के शौचालय बनाए और सात करोड़ लोगों की रसोई तक गैस पहुंचाई। 50 करोड़ लोगों के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की, ताकि गरीब भी बड़े से बड़े अस्पताल में इलाज करवा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 40 लाख टर्नओवर वाले व्यापारियों को जीएसटी से मुक्त कर दिया। इससे व्यापारियों को सबसे बड़ी राहत मिली है। आजादी के बाद पहली बार समाज के गरीब बच्चों को 10 फीसदी आरक्षण दिया गया। आयकर छूट सीमा बढ़ाकर पांच लाख रुपये की गई, जिसे अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह ढाई लाख रुपये छोड़कर गए थे। उन्होंने कहा कि छोटे एवं सीमांत किसानों को छह हजार रुपये किसान सम्मान निधि दी जा रही है। इसमें कोई बिचौलिया नहीं है। सीधे धनराशि किसानों के खातों में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि देश का विकास सिर्फ मोदी के नेतृत्व में ही हो सकता है। 2019 के चुनाव में देश का भविष्य उत्तरप्रदेश की जनता के हाथों में है। अगले पांच साल किसकी सरकार होगी यूपी की जनता को ही तय करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा - बसपा गठबंधन पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चुनाव अभियान की शुरुआत मुरादाबाद से इसलिए की है कि गठबंधन की पराजय का सिलसिला भी यहीं से शुरू होगा। उन्हाेंने कहा कि आपको अगले पांच साल के लिए अपनी सरकार चुननी है। बोले, मैं गठबंधन से सवाल पूछने भी आया हूं। एक तरफ मोदी का नेतृत्व है और दूसरी तरफ राहुल बाबा और बुआ - भतीजा का नेतृत्व विहीन गठबंधन है। गठबंधन वाले बताएं कि उनका पीएम प्रत्याशी कौन है। बोले, गठबंधन का नेता, नीति और सिद्धांत कुछ नहीं है। यह बस मोदी के डर से बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed