{"_id":"5c59f5b8bdec224bbb209a8b","slug":"11549399480-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की चादर से फिर ठिठुरे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की चादर से फिर ठिठुरे शहरवासी
विज्ञापन
मुरादाबाद।
प्रतिदिन मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। घने कोहरे के साथ वायु प्रदूषण से शहरवासी बेहाल रहे। सुबह में घने कोहरे से जहां शहरवासी ठिठुर रहे हैं, वहीं सुबह 11 बजे के करीब वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खतरनाक स्थिति में पहुंच गया। प्रदेश में दूसरा प्रदूषित शहर रहे मुरादाबाद के कुछ क्षेत्रों में लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार आगामी दिनों में बारिश और बादल रहने की संभावना है।
रविवार सुबह से वातावरण में घना कोहरा छा जाता है। मंगलवार सुबह भी घना कोहरा हो रहा था। तेजी से गिर रहीं ओस की बूंदों से कंपकंपी बंध रही थी। स्कूली बच्चों और कार्यालयों को जाने वाले लोगों को खासी दिक्कत हुई। हालांकि सुबह करीब दस बजे सूरज की किरणें चमकने लगी थीं, लेकिन शहर के कुछ क्षेत्रों में प्रदूषण की धुंध छाई रही थी। लगभग 11 बजे कपूर कंपनी से इंपीरियल तिराहे तक के क्षेत्र में राहगीरों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन की दिक्कत हुई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार सुबह 11 बजे का एक्यूआई 410 था, जो सेहत के हिसाब से बहुत ही खतरनाक था। मुरादाबाद से आगे प्रदूषण में सिर्फ गाजियाबाद ही रहा, जिसका एक्यूआई 426 दर्ज किया गया। मुरादाबाद में पीएम 2.5 का स्तर औसतन 410 रहा, जबकि न्यूनतम 303 और अधिकतम पांच सौ दर्ज किया गया। प्रदूषण का स्तर अधिकतम समय मैरून रंग का रहा। पीएम 10 का स्तर औसत 319, न्यूतनम 178 और अधिकतम पांच सौ रहा। कुछ देर के लिए स्तर पीले रंग में आया, लेकिन इसमें भी ज्यादातर समय मैरून और नारंगी रंग का निशान ही दिखाई देता रहा। क्षेत्रीय अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि कोहरा छाने और तापमान गिरने से ऐसी समस्या आती है। गाड़ियों से निकलने वाला धुआं वातावरण में ऊपर नहीं उठ पाता है। इसलिए प्रदूषण बढ़ जाता है। धूप निकलने और हवा चलने पर प्रदूषण छंटता है। कपूर कंपनी क्षेत्र में यातायात बाधित हो रहा है। इसके कारण वहां का प्रदूषण स्तर बहुत अधिक आता है।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन गुना का अंतर
राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा।