फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   स्मार्ट सिटी के काम में अब आएगी तेजी

स्मार्ट सिटी के काम में अब आएगी तेजी

Thu, 01 Nov 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के काम में अब आएगी तेजी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत होने वाला विकास अब नजर आने लगेगा। बुधवार को एसपीवी (स्पेशल परपज व्हीकल) ने वित्तीय बिड खोलकर पीएमसी (प्राइवेट मैनेजमेंट कंसलटेंट) का गठन कर दिया। अब शहर का विकास दिल्ली की कंपनी टीएल एंड एफएस कराएगी। महानगर में 22 अरब 26 करोड़ से विकास कार्य होने हैं।
एक साल पहले स्मार्ट सिटी में चयनित होने के बाद महानगर में विकास कार्य नहीं हो पाए थे। स्मार्ट सिटी के खाते में भी 54 करोड़ रुपये पड़े हैं। स्मार्ट सिटी का काम एक बड़ी कंपनी की देखरेख में किया जाएगा। उसको पीएमसी कहा जाता है। बुधवार को एसपीवी कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में टेंडर डालने वाली चारों कंपनियों की वित्तीय बिड खोली गईं। दिल्ली की मल्टीनेशनल कंपनी आईएल एंड एफएस का चयन महानगर के विकास के लिए किया गया है।
विज्ञापन

अब नगर निगम उक्त कंपनी को वर्क आर्डर जारी करेगा। उसके बाद कंपनी महानगर में जरूरी कार्यों की डीपीआर तैयार करेगी। डीपीआर के आधार पर दूसरी छोटी कंपनियों को वर्क आर्डर जारी किया जाएगा। उसके साथ ही वह शहर में काम कराना शुरू कर देंगी। अफसरों का दावा है कि अब एक महीने में विकास कार्य होते हुए नजर आने लगेंगे। स्मार्ट सिटी प्रभारी टीएन मिश्रा ने बताया कि अब शहर के विकास की गाइडलाइन तय हो जाएगी। लोगों को स्मार्ट सिटी का विकास नजर आने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed