{"_id":"5b43bd8e4f1c1bc0248b56ba","slug":"11531166094-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र दिवस के रूप में मनाया अभाविप का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र दिवस के रूप में मनाया अभाविप का स्थापना दिवस
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। सोमवार को बिलारी क्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस छात्र दिवस के रूप में मनाया गया। दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्र में कई स्थानों पर विद्यार्थी परिषद के अलग अलग कार्यक्रम हुए।
अभाविप की बिलारी नगर इकाई द्वारा आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिला प्रमुख साकेत कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद की स्थापना हुए 70 वर्ष पूरे हो गए हैें। परिषद अपने राष्ट्रीय पुर्ननिर्माण के लक्ष्य को लेकर छात्रशक्ति के बीच ज्ञापन और एकता के मूलमंत्र को लेकर निरंतर आगे बढ़ रही है। अभाविप के संगठन मंत्री विनीत ऋषि ने कहा कि यह संगठन केवल भारत देश का ही नहीं बल्कि पूरे विश्व का सबसे बड़ा संस्कारित और मर्यादित छात्र संगठन बन गया है।
कार्यक्रम में अभाविप के नगर सहमंत्री जीतू शर्मा, राहुल चौधरी, शगुन शर्मा, अजय माथुर, पंकज भटनागर, विनोद कुमार मिश्र, देवांश चौधरी, सुमित चौधरी, विशाल कुमार, राजेश यादव, रितिक चौधरी, लकी चौधरी, आकाश चौधरी, अमरपाल यादव आदि मौजूद रहे। उधर क्षेत्र के अमरपुरकाशी स्थित मीरा अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में सोमवार की सुबह वंदना सभा में कालेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार मिश्र ने विद्यार्थी परिषद की स्थापना के बाद से उसकी गतिविधि और क्रियाकलापों के बारे में छात्रों को बताया।