{"_id":"5c4e1459bdec224a620fd9ff","slug":"111548620889-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों ने बढ़ाया सर्दी का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों ने बढ़ाया सर्दी का अहसास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
जनवरी का अंतिम चरण चल रहा है और मौसम के मिजाज की वजह से लोग असमंजस में हैं। दिन में कभी तेज धूप और कभी बादलों की वजह से गर्मी और सर्दी का मिलाजुला अनुभव हो रहा है। रविवार को आसमान में बादल छाए रहे। इसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। साथ ही शीतलहर ने भी सर्दी के अहसास में बढ़ोतरी की। मौसम विभाग की वेबसाट के अनुसार आगामी दिनों में हल्का कोहरा होने की संभावना है।
रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली। जिससे आसमान में कभी बादल छा रहे थे। बदली के बीच हल्की फुल्की धूप जरूर खिली, लेकिन ठंडी हवाओं ने लोगों को सर्दी का दोबारा अहसास करा दिया। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान .8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में नमी थी, जिसके कारण आर्द्रता 88 फीसदी और शाम की 65 फीसदी दर्ज की गई। पश्चिमी दिशा से शीत लहर 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की ओर से चली।