फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कुंदरकी में परम्परागत ढंग से मना रक्षा बंधन का पर्व

कुंदरकी में परम्परागत ढंग से मना रक्षा बंधन का पर्व

Mon, 27 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी में परम्परागत ढंग से मना रक्षा बंधन का पर्व
कुंदरकी। नगर और देहात क्षेत्र में परंपरागत ढंग से भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व बनाया गया। बहनों ने भाईयों को राखी बांधकर उनकी दीर्घ आयु की कामना की है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में बहनें रविवार की सुबह से अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए घरों से निकल चुकी थी। जैसे जैसे दिन बढ़ता गया वैसे वैसे हाईवे के अलावा आसपास के संपर्क मार्गों पर वाहनों की कतारे ही कतारे नजर आई। बहनें अपने परिजनों के साथ बाइक पर भी सवार होकर हाईवे से गुजरती देखी गई। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने भाईयों को सबसे पहले कलाई में राखी बांधी उसके बाद तिलक कर उन्हें मिठाई खिलाई और उनके दीर्घ आयु की कामना की। भाईयों ने बहनों को उपहार देते हुए भरोसा दिलाया कि वह अपनी बहनों की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहेंगे।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व देर रात तक धूमधाम से मनाया जाता रहा। बच्चों ने पंतगबाजी का भी जमकर लुत्फ उठाया है। एक दूसरे के यहां रिश्तेदार आकर गले मिले और रक्षाबंधन की बधाई दी। छोटे बच्चों ने बड़ों के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद भी लिया। उधर रक्षाबंधन पर्व पर कुंदरकी के मुख्य बाजार में काफी भीड़ नजर आई। मिठाइयों की दुकानों पर लोग खरीदारी करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ समेत पुलिस कर्मियों को बांधी राखियां
कुंदरकी। पुलिस महानिदेशक के आदेश पर पुलिस थानों में भी रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। थाना कुंदरकी में नगर से पहुंची महिलाओं ने प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर के अलावा पुलिस कर्मियों को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उनकी दीर्घ आयु की कामना की। इस मौके पर हिजामं के जिलाध्यक्ष ललित अग्रवाल, पप्पू राजपूत, ईश्वर चन्द्र के अलावा कुमारी पारूल, माया, ज्योति, लक्ष्मी, लोकेश, मीरा, संजना, निधि, मुस्कान, अनीता, मनु, नीतू, अंजलि, मनीषा, दामिनी, अल्का, रविता आदि महिलाएं रही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed