{"_id":"5b26c6ca4f1c1bf16e8b869d","slug":"111529267914-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी पूरी, आज 32 हजार अभ्यर्थी कड़ी सुरक्षा में देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी पूरी, आज 32 हजार अभ्यर्थी कड़ी सुरक्षा में देंगे परीक्षा
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
यूपी पुलिस में 41 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए प्रदेश में अलग अलग जगहों पर 18 और 19 जनवरी का परीक्षा है। कुल 22 लाख अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया है। जिसमें से 64, हजार अभ्यर्थी मुरादाबाद में 28 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। इसको लेकर पुलिस ने तैयारी पुख्ता कर ली है। सोमवार को दो पालियों में परीक्षा की जाएगी, जिसके मद्देनजर पुलिसकर्मियाें को उनकी ड्यूटी बता दी गई है।
सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए मुरादाबाद में नोडल अधिकारी बनाए गए एसपी देहात उदय शंकर सिह ने बताया कि सोमवार को करीब 32 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। शेष अभ्यर्थी मंगलवार को परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों, परीक्षा कराने वाली कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के पदाधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है। परीक्षा को पूरी तरह से नकल विहीन कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए है। बायोमैट्रिक हाजिरी लगाकर ही अभ्यर्थी कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। किसी भी अभ्यर्थी को जूते पहनकर परीक्षा कक्ष में नहीं जाने दिया जाएगा। जिससे की नकल की सामग्री को वह अपने साथ न ले जा सकें। मोबाइल या कोई इलेक्ट्रानिक डिवाइस लेकर भी अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में नहीं जाने दिया जाएगा। हर छह केंद्र पर एक राजपत्रित अधिकारी की तैनाती होगी। प्रत्येक तीन परीक्षा कें द्र के बीच एक क्यूआरटी टीम तैनात की जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।