{"_id":"5ae386804f1c1b62098b6f37","slug":"111524860544-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर मान्यता वाले स्कूल होंगे बंद, लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर मान्यता वाले स्कूल होंगे बंद, लगेगा जुर्माना
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
कुशीनगर में 13 स्कूली बच्चों के हादसे के शिकार होने के बाद शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा को चेता है। बेसिक शिक्षा निदेशक के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को बच्चों की सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने के साथ बगैर मान्यता संचालित हो रहे स्कूलों को चिह्नित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
बीएसए ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में बगैर मान्यता संचालित स्कूलों को चिह्नित करेंगे। बगैर मान्यता वाले स्कूलों को तत्काल बंद कराया जाएगा। स्कूल संचालक पर एक लाख का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद भी स्कूल संचालित होता है तो प्रतिदिन दस हजार रुपये अर्थदंड के हिसाब से जुर्माना लगेगा। बीएसए ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारियों से स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। स्कूलों में अग्निशमन उपकरणों की स्थिति और हादसा होने की स्थिति में बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के क्या इंतजाम हैं, इसकी जांच करेंगे। स्कूलों में बच्चों के लिए कितनी और कौन-कौन से वाहन लगाए गए हैं, इसकी भी जांच करेंगे। मानकों के अनुरूप वाहन नहीं होने पर रिपोर्ट देंगे, ताकि आरटीओ और प्रशासन के माध्यम से वाहनों का संचालन बंद करवाया जा सके।