फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भू माफिया सपा नेता यूसुफ मलिक पर गुंडा एक्ट

भू माफिया सपा नेता यूसुफ मलिक पर गुंडा एक्ट

Thu, 15 Jun 2017 02:36 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
भू माफिया सपा नेता यूसुफ मलिक पर गुंडा एक्ट
भू माफिया सपा नेता यूसुफ मलिक पर गुंडा एक्ट
विज्ञापन

- पुलिस ने राजस्व टास्क फोर्स की रिपोर्ट पर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
टास्क फोर्स द्वारा चिन्हित किए गए भू माफियाओं पर पुलिस ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। राजस्व टास्क फोर्स की भू माफिया लिस्ट में शामिल सपा नेता यूसुफ मलिक और इमरतपुर के प्रधान सरफराज अली के खिलाफ पुलिस ने गुंडा एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सपा नेता यूसुफ पर अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। पुलिस का दावा है कि छानबीन के बाद प्रक्रिया का पालन कर सपा नेता की संपत्ति को जब्त कराया जाएगा।

शासन के आदेश पर जिले में गठित की गई एंटी भू माफिया टास्क फोर्स ने कुल 13 भू माफिया चिन्हित किए थे। 31 मई को एसएसपी मनोज कुमार तिवारी की ओर से जारी की गई लिस्ट में सपा के कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान, उनके बेटे उवैस उर्फ कल्लन, पूर्व विधायक यूसुफ अंसारी, हरथला निवासी सपा नेता यूसुफ मलिक समेत कुल 13 लोगों का नाम था। कप्तान ने इन सभी के खिलाफ डोजियर तैयार करके भू माफिया की कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। कप्तान के इसी आदेश के क्रम में सिविल लाइंस पुलिस ने सपा नेता यूसुफ मलिक को भू माफिया लिस्ट में शामिल करते हुए उनके खिलाफ गुंडा एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस आरपी सिंह की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में यूसुफ मलिक पर आरोप है कि उन्होंने जमीनों पर अवैध कब्जा किया और दबंगई के बल पर इन जमीनों को बेच कर धन अर्जित किया है। लोगों को डरा धमकाकर उनसे अवैध वसूली की है। इंस्पेक्टर के मुताबिक राजस्व विभाग, नगर निगम और पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर यूूसुफ मलिक को भू माफिया चिन्हित किया गया था। इंस्पेक्टर आरपी सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। विवेचना में साक्ष्य जुटाकर यूसुफ की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उधर, यूसुफ मलिक का कहना है कि वह कारोबारी हैं और पुलिस ने राजनीतिक दबाव में उन्हें भू माफिया बनाया है। उधर, कुंदरकी पुलिस ने इमरतपुर के प्रधान सरफराज अली के खिलाफ भी इन्हीं आरोपों में गुंडा एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed