फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नहीं उठ रहा कूड़ा तो व्हाट्सएप पर करें शिकायत

नहीं उठ रहा कूड़ा तो व्हाट्सएप पर करें शिकायत

Wed, 14 Jun 2017 01:39 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
नहीं उठ रहा कूड़ा तो व्हाट्सएप पर करें शिकायत
नहीं उठे कूड़ा तो व्हाट्सएप पर करें शिकायत
विज्ञापन

- जीएम जलकल को बनाया गया शिकायत कक्ष प्रभारी
- व्हाट्सएप नंबर 8192802687 पर करें शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
अगर आपके मोहल्ले में कूड़ा नहीं उठा रहा है। सफाई नहीं हो रही है। मोहल्ले की सड़क खराब पड़ी है। वाटर सप्लाई नहीं आ रही है, ऐसी समस्याओं की शिकायत आप नगर निगम के व्हाट्सएप नंबर पर कर सकते हैं। नगर निगम ने शहरवासियों के लिए शिकायत कक्ष (कंट्रोल रूम) खोला है। जहां शहरवासी चौबीस घंटे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
नगर आयुक्त ने जलकल विभाग में संचालित निगम के शिकायत कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायत कक्ष के प्रभावी पर्यवेक्षण और प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए कार्ययोजना तैयार की। महाप्रबंधक (जल) को शिकायत कक्ष का प्रभारी नियुक्त किया गया। जो रोजाना शिकायतों का निस्तारण करेंगे। शाम को नगर आयुक्त को अवगत कराएंगे। शिकायत कक्ष का व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है। व्हाट्सएप नंबर 8192802687 पर शहरवाी शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा शिकायत कक्ष के बेसिक फोन 0591-2424200 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायत कक्ष को प्रभावी बनाया गया है। शहर वासी अपनी शिकायत व्हाट्सएप और बेसिक फोन पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ये सेवा चौबीस घंटे प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन



व्हाट्सएप और फोन पर दी जाएगी कार्रवाई की सूचना
मुरादाबाद। शिकायत कक्ष के व्हाट्सएप और फोन पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की सूचना भी शिकायतकर्ता को तत्काल दी जाएगी। शिकायतों को तत्काल संबंधित अधिकारी को भेजी जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की सूचना व्हाट्सएप और फोन के जरिए शिकायतकर्ता को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed