फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पटाखा दुकानों पर छापामारी

पटाखा दुकानों पर छापामारी

Thu, 01 Nov 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
पटाखा दुकानों पर छापामारी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एडीएम सिटी राजेंद्र सिंह सेंगर ने बुधवार को पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर पटाखा गोदामों पर छापामारी की। छापामारी में पटाखा गोदामों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं मिले। गोदामों पर आग से निपटने के इंतजाम नहीं थे। बालू और पानी का प्रबंध भी नहीं किया गया था। गोदामों में जहां पटाखों को स्टोर किया गया था वहां बिजली के कनेक्शन थे। स्पार्किंग से आग लगने के खतरे के मद्देनजर एडीएम ने सभी पटाखा गोेदामों से बिजली के कनेक्शन कटाने के निर्देश दिए हैं।

एडीएम सिटी ने पुलिस अधीक्षक नगर अंकित मित्तल के साथ बुधवार को कटघर थाना क्षेत्र में धीमरी रोड पर स्थित अजय कुमार के पटाखा गोदाम, कल्यानपुर स्थित देवेंद्र कुमार पांडेय के गोदाम, संभली गेट पंडित नंगला बाईपास स्थित सूरज सिंह के पटाखा गोदाम और इस्लाम नगर धीमरी रोड स्थित अजय कुमार के पटाखा गोदाम पर छापामारी की। एडीएम ने बताया कि गोदामों पर पानी और बालू का इस्तेमाल नहीं किया गया था। जहां आतिशबाजी रखी थी वहां बिजली का कनेक्शन था। गोदाम मालिकों को आग से निपटने के उपाय करने और तुरंत बिजली कनेक्शन हटाने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले टीम ने पटाखा बाजार के लिए चिन्हित पंचायत भवन मैदान, नेहरू युवा केंद्र मैदान, लाजपत नगर रामलीला मैदान, मंडी समिति आरएफसी गोदाम, बुद्धि विहार और खुशहालपुर के बीच आवास विकास फेस टू, आरटीओ आफिस के पास ट्रांसपोर्ट नगर ग्राउंड का भी निरीक्षण किया। शहर में कुल नौ स्थानों पर पटाखा बाजार लगाया जाएगा। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि शहर में पटाखे की 400 दुकानें लगाई जाएंगी। शहर के बीच में भीड़भाड़ वाले इलाकों में गली - मोहल्लों में पटाखों की दुकानें नहीं लगने दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed