फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शहर का होगा ड्रेनेज प्लान

शहर का होगा ड्रेनेज प्लान

Tue, 31 Jul 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
शहर का होगा ड्रेनेज प्लान
मुरादाबाद।
विज्ञापन

महानगर का सीवरेज प्लान तैयार करने के लिए इंजीनियरों की टीम सर्वे करेगी। इससे शहर की सभी ऊंची-नीची कालोनियों का पानी एक साथ निकल जाएगा। उसकेबाद महानगर में जलभराव से निजात मिल जाएगी। स्मार्ट सिटी में शामिल होने के बाद नगर निगम ने पूरे शहर का ड्रेनेज प्लान तैयार कराने की योजना बनाई है।
प्रमुख कारोबारी शहर होने के बावजूद महानगर में मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। हल्की सी बारिश से ही लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ता है। हालत यह है कि महानगर में ड्रेनेज सिस्टम ही नहीं है। ऐसे में बरसात का पानी भी नालों में भर जाता है। नालों के ओवरफ्लो होने और कबाड़ सिल्ट से अटने के कारण जल निकासी नहीं हो पाती है। शहर का विकास अलग-अलग चरणों में हुआ है। ऐसे में अगल-अलग कालोनियों का लेबल भी अलग-अलग हो गया है। कई ऊंचाई पर बसी कालोनियों के बीच मेंनीची कालोनी आ जाती हैं। वहीं पर डूब क्षेत्र जैसे हालात बन जाते हैं। एकता कालोनी, ढक्का, बुद्धि विहार, सूर्य नगर, चंद्र नगर, भोला नाथ कालोनी और महाशिव कालोनी इसी तरह की हैं।
विज्ञापन

ेअब नगर निगम ने शहर का ड्रेनेज प्लान तैयार कराने का निर्णय लिया है। इसमें पीडब्ल्यूडी, जल निगम और टाउन प्लानिंग बोर्ड के विशेषज्ञ शामिल रहकर प्लान तैयार करेंगे। ड्रेनेज प्लान नालों से अलग भूमिगत डाला जाएगा। इसके जगह-जगह जाली लगे मेनहोल बनाए जाएंगे। उनसे होकर बारिश का पानी तत्काल गांगन व राम गंगा नदी में पहुंच जाएगा। इसका प्रभाव यह होगा कि भारी बारिश होने पर भी पानी तत्काल निकल जाएगा। शहर में कहीं पर भी जल भराव नहीं होगा। जीउम जलकल एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि बहुत पहले ही महानगर का ड्रेनेज प्लान बन जाना चाहिए था। उसकेबिना जलभराव से निजात मिलना आसान नहीं है। स्मार्ट सिटी का अपना ड्रेनेज प्लान होगा ही। हमारी तैयारी है कि उसकेसाथ ही पूरे महानगर का ड्रेनेज प्लान तैयार करकेउसको धरातल पर लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed