फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आक्रोशित किसानों ने हाईवे पर किया योगा, लगाया जाम

आक्रोशित किसानों ने हाईवे पर किया योगा, लगाया जाम

Thu, 22 Jun 2017 08:40 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
आक्रोशित किसानों ने हाईवे पर किया योगा, लगाया जाम
आक्रोशित किसानों ने हाईवे पर किया हठ योग, लगाया जाम
विज्ञापन

जनपदों में चार जगह भाकियू ने किए कार्यक्रम

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। लंबे समय से किसानों के हित की लड़ाई लग रही भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को विश्व योग दिवस पर अनोखे अंदाज में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने बुधवार को हाईवे पर जाम लगा दिया और हाथ में फावड़ा व कस्सी लेकर योग किया। करीब एक घंटे तक किसान नेशनल हाईवे पर मूंढापांडे में मनकरा मोड़ पर बैठे रहे। इस दौरान यातायात बंद कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। किसानों ने एसडीएम सदर को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसके बाद ही किसान हाईवे से हटे और यातायात चालू किया गया। कांठ, ठाकुरद्वारा और बिलारी में भी हाईवे पर किसानों ने योग किया।

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा और मूंढापांडे ब्लाक अध्यक्ष नीटू चौहान, रामौतार और माखन सिंह के नेतृत्व में बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे किसान मूंढापांडे में मनकरा मोड़ पर इकट्ठा हो गए। किसानों ने पहले यहां मीटिंग की। इसके बाद नेशनल हाईवे 24 पर बैठ गए और योग करने लगे। करीब एक घंटे तक किसानों ने हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। लेकिन किसान हाईवे से नहीं हटे। इसके बाद एसडीएम सदर आ गए। किसानों ने अपना ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने मांग की है कि मध्य प्रदेश में हुई घटना की सीबीआई जांच की जाए और देश के सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाए। इसके अलावा मनकरा मोड़ पर रेडियम लगाया जाए। ताकी हादसे रोके जाए सकें। मूंढापांडे के अलावा हरिद्वार स्टेट हाईवे पर कांठ में डेढ़ घंटे, आगरा हाईवे बिलारी में एक घंटा और काशीपुर मार्ग पर ठाकुरद्वारा में किसानों ने आधे घंटे तक जाम लगाकर योग किया। किसानों ने फावड़ा और कस्सी हाथ में लेकर योग किया। इसके बाद किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed