फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   छुड़ा लीजिए अपनी गाड़ी वरन हो जाएगी नीलाम

छुड़ा लीजिए अपनी गाड़ी वरन हो जाएगी नीलाम

Wed, 14 Jun 2017 01:39 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
छुड़ा लीजिए अपनी गाड़ी वरन हो जाएगी नीलाम
छुड़ा लीजिए अपनी गाड़ी वरना हो जाएगी नीलाम
विज्ञापन

- परिवहन विभाग ने 35 वाहन स्वामियों को भेजा नोटिस
- 16 वाहन होंगे नीलाम, नीलामी की प्रक्रिया पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
अगर आपके वाहन का परिवहन विभाग ने चालान किया है और आपकी गाड़ी थाने में बंद है तो उसे छुड़ा लीजिए वरना आपकी गाड़ी नीलाम कर दी जाएगी। परिवहन विभाग ने 35 वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा गया है। सोलह वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इन वाहनों को जल्द नीलाम कर दिया जाएगा।

परिवहन विभाग ने डग्गामार वाहनों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया था। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहन पकड़े गए। चालान कर इन वाहनों को बंद कर दिया गया। वाहन स्वामियों ने इन वाहनों को छुड़ाने में दिलचस्पी नहीं दिर्खाई। परिवहन विभाग ने इन वाहनों को नीलाम करने का निर्णय लिया है। सोलह वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। शासन से नीलाम करने की मंजूरी मिल गई है। ये वाहन जिले में अलग-अलग थानों में खड़े हैं। एआरटीओ अंबरीश कुमार ने बताया कि थानों में बंद पैंतीस वाहनों के स्वामियों को नोटिस भेजा गया है। अगर इसके बाद भी वाहन नहीं छुड़ाए गए तो इन्हें नीलाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed