फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   100 teachers' money invested in private companies

एनपीएस घोटाला : बिना सहमति लिए 100 शिक्षकों की धनराशि निजी कंपनियों में की निवेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
100 teachers' money invested in private companies
मुरादाबाद। न्यू पेंशन स्कीम घोटाले की जांच मुरादाबाद मंडल में भी शुरू हो गई है। यहां पर अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत सौ शिक्षकों का मामला सामने आया है, जिनकी धनराशि बिना उनसे सहमति लिए निजी कंपनियों में निवेश की है। संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वादश मंडल मुरादाबाद का कहना है कि मुरादाबाद में प्रधान सहायक की संलिप्तता होने की वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई निदेशालय स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन

एक अप्रैल 2005 के बाद से नियुक्त शिक्षकों की पेंशन की रकम बिना उनकी सहमति के निजी कंपनियों में निवेशित करने का मामला सामने आया है। इस पर शासन स्तर से सख्ती की गई। वहां से पेंशन कटौती से संबंधित सूचना मांगी गई। इसके बाद घोटाले के तथ्य सामने आए। मुरादाबाद मंडल में सबसे अधिक मामले मुरादाबाद जनपद में ही मिले हैं। यहां पर 75 शिक्षक हैं, जबकि रामपुर में चार और बिजनौर जनपद में 21 शिक्षकों की पेंशन की धनराशि में गड़बड़ी मिली है।
विज्ञापन


मुरादाबाद में की गई छिपाने की कोशिश
मुरादाबाद जनपद में 75 शिक्षकों की पेंशन धनराशि में हेराफेरी हुई है। इसके बावजूद माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी मामले को छिपाते रहे। अमर उजाला की ओर से शनिवार दोपहर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे से जब इस संबंध में कार्रवाई करने की जानकारी लेनी चाही तो डीआईओएस ने ऐसा कोई भी मामला होने से स्पष्ट इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



अन्य जनपदों में हो चुकी है एफआईआर
शिक्षकों-कर्मवारियों के पेंशन की रकम बिना उनकी सहमति के निजी कंपनियों में निवेशित करने का मामला प्रदेश के कई जनपदों में सामने आ चुका है। शासन ने जब कड़ाई की तो प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ में संबंधित बाबुओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

- एनपीएस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक ने ही दिए हैं। इसमें जो भी दोषी हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ सहायकों के निलंबन की कार्रवाई मेरे स्तर से होती है, जबकि प्रधान सहायक के खिलाफ निदेशालय से ही विभागीय कार्रवाई होगी। मंडल में सौ शिक्षकों का मामला सामने आया है। मुरादाबाद में सबसे अधिक 75 शिक्षकों का मामला है।

-मनोज कुमार द्विवेदी, संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वादश मंडल

- जिला विद्यालय निरीक्षक का एक प्रार्थनापत्र मिला है। आरोप है कि उनके बाबू ने दूसरे बैंक में पैसे भेज दिए हैं। पुलिस इस मामले में आरोपों की अभी जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -आरपी शर्मा, थाना प्रभारी सिविल लाइंंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed