फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   10 lakh extaurtion money demand with petrol pump owner

धमकी : दस लाख दे दे वरना मार डालूंगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
10 lakh extaurtion money demand with petrol pump owner
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यापारी से फोन पर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यापारी सतनाम की स्टेशन रोड पर भारत इंटरप्राइजेज नाम से दुकान है। वह पंप कारोबारी हैं। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज आया। जिसमें उन्हें धमकी दी गई और दस लाख रुपये की मांग की गई। अगले दिन 24 जनवरी को दोबारा मैसेज आया और दोपहर तक रुपयों का इंतजाम करने को कहा गया। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। व्यापारी का कहना है कि आरोपी ने अपना नाम तारा चंद्र बताया। कहा कि वह मझोला के लाइन पार में रहता है। व्यापारी ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। 28 जनवरी को फिर से कॉल व मैसेज कर धमकाया गया। इसके अलावा ग्यारह फरवरी को भी आरोपी ने धमकी दी और कहा कि रकम नहीं दी तो वह उसकी हत्या कर देगा। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed