{"_id":"52fd373b78a2987493d922c6e5d0bf58","slug":"molestation-of-constable-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती समझ छेड़ा, वह निकली कुछ और","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती समझ छेड़ा, वह निकली कुछ और
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sat, 21 Sep 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ में महिला थाने के बाहर महिला कांस्टेबल से छेड़खानी करने वाले को पुलिस ने पकड़ लिया। महिला कांस्टेबल सादा कपड़ों में थी। आवाजकशी कर रहे युवक ने उसे सामान्य युवती समझा।
विज्ञापन
कांस्टेबल ने उसे पकड़ लिया और थाने से और फोर्स बुला लिया। छेड़खानी करने वाले की जमकर क्लास ली गई और भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।
एक और घटना में, जेल रोड पर महिला थाने के बाहर शुक्रवार को एक युवती खड़ी थी और अपने परिवार वालों से बात कर रही थी। इस बीच साइकिल पर सवार दो छात्र आए और युवती पर आवाजकशी करने लगे।
विज्ञापन
इस क्रम में वह सड़क का गड्ढा नहीं देख सके और साइकिल का पहिया उसमें चला गया। दोनों छात्र सड़क पर गिरकर चुटैल हो गए।