फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   modi will remain visiotor in up says akhilesh

'मोदी यूपी में विजिटर थे, विजिटर ही रहेंगे'

Fri, 21 Feb 2014 08:27 AM IST
Updated Fri, 21 Feb 2014 08:27 AM IST
विज्ञापन
modi will remain visiotor in up says akhilesh

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी को भाजपा ने लोकसभा चुनाव तक आगे लाया है, चुनाव खत्म होते ही वह गुजरात लौट जाएंगे।

विज्ञापन


यूपी से चुनाव लड़ने के कयास पर कहा कि मोदी यूपी में विजिटर थे और विजिटर ही रहेंगे। सपा मुखिया मुलायम सिंह के खिलाफ हरदेव बाबा को चुनाव मैदान में उतारने पर बोले कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में अर्द्ध शतक भी पूरा नहीं कर सकी, भविष्य क्या होगा, यह बताने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


सीएम ने न सिर्फ पूर्वांचल में विकास संबंधी कई योजनाओं की घोषणा की बल्कि समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को भी एक-एक कर गिनाया।

समाजवाद पर बोलते रहे अखिलेश

modi will remain visiotor in up says akhilesh

गुरुवार को मुख्यमंत्री निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से दोपहर 1.45 बजे कार्यक्रम स्थल पुलिस लाइन पहुंचे। 40 मिनट के भाषण में आधे से अधिक समय तक समाजवाद पर ही बोलते रहे।

कहा कि समाजवाद को बढ़ाने का काम बलिया ने किया है। जिले ने पहली बार देश को समाजवादी प्रधानमंत्री दिया। यह धरती जेपी, चंद्रशेखर और जनेश्वर मिश्र की है। लोकसभा के उपचुनाव में कई दिनों तक यहां रहकर हमने भी यहां से समाजवाद की शिक्षा ली है।

उन्होंने समाजवादी सरकार के कार्यों को भी एक-एक कर गिनाया।

'सपा सरकार ने जनता को लौटाया पैसा'

modi will remain visiotor in up says akhilesh

अखिलेश ने कहा कि इस सरकार ने प्रदेश की जनता के लिए जो किया है वह किसी सरकार ने नहीं किया। पूर्व की सरकार ने जनता का धन मूर्ति और पार्कों में बहाया लेकिन हमने जनता का पैसा जनता को लौटाने का काम किया। बलिया यूपी का अंतिम जिला है और यहां का विकास बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है और हम अपने कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करने आए हैं कि वे बलिया, सलेमपुर, घोसी और गाजीपुर के लोकसभा प्रत्याशी क्रमश: नीरज शेखर, हरिवंश सहाय कुशवाहा, राजीव राय और शिवकन्या को भारी मतों से विजयी बनाएं।

मुख्यमंत्री ने मंच से पूर्वांचल में विकास संबंधी विभिन्न योजनाओं की घोषणा भी की। इसमें मुख्य रूप से आजमगढ़ और मऊ जिले में अंडरग्राउंड बिजली का तार बिछाने, बलिया में स्व. शारदानंद अंचल के नाम पर स्पोर्ट्स कालेज खोलने, अलग से स्टेडियम का निर्माण करने, गंगा और घाघरा पर सेतु बनाने, जनपद को फोर लेन सड़क से जोड़ने, चीनी मिल को चालू कराने आदि प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed