फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   modi tea bribe

मोदी चाय का मतलब वोटरों को रिश्वत

Mon, 10 Mar 2014 10:46 AM IST
Updated Mon, 10 Mar 2014 10:46 AM IST
विज्ञापन
modi tea bribe

भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के नाम पर चाय पिलाने को मतदाताओं को लुभाने के लिए रिश्वत माना गया है।

विज्ञापन


ऐसे ही एक मामले में मोहम्मदी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन संदीप मेहरोत्रा, भाजपा के नगर अध्यक्ष और 30 अन्य कार्यकर्ताओं पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन व आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग ने नमो चाय पर रोक लगा दी है।

आयोग ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को पत्र भेजकर ऐसे मामलों में आचार संहिता के उल्लंघन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

अनुमति भी नहीं ली गई थी

modi tea bribe

मोहम्मदी कोतवाली के एसएसआई राम सिंह पंवार की ओर से दर्ज मुकदमे में आरोप है कि शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे पूर्व चेयरमैन संदीप मेहरोत्रा के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष बरतरिया और करीब 30 कार्यकर्ता दो बड़ी स्क्रीन वाली टीवी से साउंड सिस्टम लगाकर पार्टी नेताओं का भाषण सुना रहे थे।

यहां मौजूद लोगों को मुफ्त में चाय पिलाई जा रही थी। कार्यक्रम के लिए अनुमति भी नहीं ली गई थी। एसएसआई के मुताबिक, पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने पर 10 मिनट के लिए कार्यक्रम बंद कर दिया गया लेकिन बाद में फिर शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग का रुख सख्त

modi tea bribe

इसी दौरान 80 से 100 लोगों की भीड़ के कारण मोहम्मदी-शाहजहांपुर रोड पर जाम लग गया और लोगों को परेशानी हुई। इस बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि नमो चाय के नाम पर मतदाताओं को मुफ्त चाय पिलाने की शिकायतें मिल रही हैं।

ऐसे कार्यक्रम की सूचना मिलने पर प्रशासन उसकी वीडियोग्राफी कराए और इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए सख्त कार्रवाई करे। जिलाधिकारी गौरव दयाल आदेश की पुष्टि करते हुए बताया कि आयोग के निर्देश का पालन कराने के लिए निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed