फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   modi rally in up

यूपी में मोदी की रैली पर संकट और संशय!

Sat, 21 Sep 2013 12:18 AM IST
अमर उजाला, कानपुर
अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 21 Sep 2013 12:18 AM IST
विज्ञापन
modi rally in up

2014 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उप्र में नरेंद्र मोदी की पहली रैली कानपुर में होगी। इसके लिए फिलहाल 15 अक्तूबर की तारीख तय की गई है।

विज्ञापन


इससे पहले 9 अक्तूबर को रैली की तैयारी का जायजा और संगठन की गतिविधियों की जानकारी लेने भाजपा प्रदेश प्रभारी अमित शाह यहां आएंगे।

यह जानकारी भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सत्येंद्र नारायण कुशवाहा (बिहार के विधान परिषद सदस्य) ने पत्रकारों को दी। शुक्रवार को वे क्षेत्रीय इकाई की समीक्षा करने आए थे।

कुशवाहा ने बताया कि कानपुर के बाद दूसरी रैली झांसी में 25 अक्तूबर को और तीसरी 9 नवंबर को बहराइच में होगी। उन्होंने बताया कि रैली की यह तारीखें अभी संभावित हैं।
विज्ञापन


इनको अंतिम रूप प्रदेश प्रभारी अमित शाह जल्द ही देंगे। फिलहाल इन्हीं को अंतिम मानकर पार्टी पदाधिकारियों को तैयारी करने का निर्देश दिया गया है।

सह प्रभारी ने कहा कि मुजफ्फरनगर की घटना प्रदेश सरकार की गलती से हुई है। आरोप लगाया कि इसके मुख्य अभियुक्त प्रदेश के कबीना मंत्री आजम खां हैं। राज्यपाल को उन्हें बर्खास्त कर उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशवाहा ने केंद्र सरकार को भ्रष्टाचार की सरकार बताया। कहा कि इस बार ऐसी सरकार का बहिष्कार देश की जनता करने जा रही है।

पिछड़े वर्ग के प्रति पार्टी के रुख पर उन्होंने कहा कि भाजपा जाति की नहीं, जमात की पार्टी है। उसने पिछड़े वर्ग को पूरा ध्यान रखा है। कल्याण सिंह, शिवराज चौहान और अब नरेंद्र मोदी।

ऐसे अनेक नाम हैं जो पार्टी में विशेष स्थान पर रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने क्षेत्रीय संगठन के कार्यों की समीक्षा की।

मोदी की रैली को मैदान का संकट

नरेंद्र मोदी की कानपुर में प्रस्तावित रैली के लिए बड़े मैदान की दिक्कत सामने आ रही है। फूलबाग, मोतीझील जैसे मैदानों की कुल क्षमता करीब एक लाख है। माना जा रहा है कि मोदी की रैली में दो से ढाई लाख लोग आएंगे।

इतनी क्षमता वाला मैदान भाजपाइयों को सूझ नहीं रहा है। फूलबाग में रैलियों पर पहले से रोक लग चुकी है। भाजपा नेता अर्मापुर, बृजेंद्र स्वरूप पार्क के अलावा गोविंदनगर में पराग डेरी के बगल में स्थित रेलवे मैदान पर भी नजर डाल रहे हैं। शहर के बाहर भी बड़े स्थान की तलाश की जा रही है।


मोदी की रैली की तारीख को लेकर संशय
15 अक्तूबर को बकरीद का पर्व है। इस दिन भाजपा के मोदी की रैली का शुभारंभ भाजपाई ठीक नहीं मान रहे हैं। इसलिए अभी इस तारीख को लेकर संशय बना हुआ है। जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लेने की बात प्रदेश सह प्रभारी सत्येंद्र नारायण कुशवाहा ने कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed