{"_id":"d7b1f75db61fc3f868241bb0ff2f0c9f","slug":"modi-is-using-wrong","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं मोदी: आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं मोदी: आजम
अमर उजाला, रामपुर
Updated Sun, 17 Nov 2013 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी गलत भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर उन्होंने जो टिप्पणी की है कि उसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी एक महिला होने के साथ-साथ राष्ट्रीय पार्टी की अध्यक्ष है। अगर वो बीमार हैं तो उनकी बीमारी का मजाक नहीं बनाया जाना चाहिए।
शनिवार को रामपुर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे आजम खां ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश की मां, बहनों व बेटियों का अपमान किया है। क्या नरेंद्र मोदी को पता नहीं है कि एक बीमार मां, बहन व बेटी के प्रति कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए?
विज्ञापन
यह इंसानी मूल्यों का मजाक है। पूरे देश को इस पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी की भाषा भारतीय संस्कृति के विपरीत है। भाजपा तो महिला सम्मान की पक्षधर रही है, उसी पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
राजनीतिक विरोधी होने का मतलब यह तो नहीं है कि हम किसी की बीमारी का मजाक बनाने लगे। मोदी की बोली बता रही है कि हमारे देश की राजनीति किस ओर जा रही है। कम से कम जुबान से शराफत झलकनी चाहिए।
अच्छे लोग राजनीति में आने चाहिए: आजम
सचिन तेंदुलकर के राजनीति में आने के सवाल पर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि राजनीति को जिंदगी का हिस्सा है। राजनीति बड़ी पवित्र व पाक चीज है। अच्छे लोग राजनीति में आने चाहिए। वैसे यह सचिन का निजी फैसला होगा कि वो राजनीतिक में आते या नहीं है।
सचिन को भगवान का दर्जा दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे पता नहीं है लेकिन सचिन का पूरा कैरियर बेदाग रहा है। वो कभी विवाद में नहीं पड़े। उनके अच्छे स्वभाव व बेदाग छवि को देखकर सचिन के समर्थक उनको भगवान कहते होंगे।