फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   modi fascist says ramgopal

गुजरात मॉडल से देश का विभाजन तय: रामगोपाल

Tue, 08 Oct 2013 07:49 AM IST
अमर उजाला, फर्रुखाबाद
अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Tue, 08 Oct 2013 07:49 AM IST
विज्ञापन
modi fascist says ramgopal

सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी फासीवादी हैं। वह पूरे देश में ‘गुजरात मॉडल’ लागू करने की बात कह रहे हैं। गुजरात मॉडल आरएसएस का कोड वर्ड है। इससे सावधान रहना होगा। गुजरात मॉडल लागू हुआ तो देश बंट जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार को फर्रुखाबाद में सपा कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करने आए थे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने मुजफ्फरपुर दंगे की जांच सीबीआई से कराए जाने से इनकार किया।
विज्ञापन


यादव ने कहा कि गुजरात मॉडल आरएसएस का कोड वर्ड है। उसका आशय यह है कि जिस तरह से गुजरात में कत्लेआम हुआ था, उसी तरह के हालात पूरे देश में बनें।

उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि गुजरात में ऐसा कोई काम नहीं हुआ है, जिसे मॉडल के तौर पर देखा जाए। वहां अल्पसंख्यकों को छला गया। गुजरात मॉडल लागू हुआ तो देश का विभाजन तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के ‘पीएम इन वेटिंग’ का सपना पूरा नहीं होने वाला है। करीब 11 साल से लालकृष्ण आडवाणी इंतजार कर रहे हैं। अब उसी कतार में नरेंद्र मोदी खड़े हैं।


प्रोफेसर रामगोपाल ने अमित शाह का नाम लिए बगैर कहा जेल से छूटे व्यक्ति को यूपी का चुनाव प्रभारी बनाकर भाजपा ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है। मोदी यदि यूपी से खदेड़ दिए जाएं तो उनका दिल्ली का सपना अपने आप टूट जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed