{"_id":"167fe6d085daacf0c03b19598c352002","slug":"modi-chair-price-five-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 लाख तक पहुंची मोदी की कुर्सी की बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 लाख तक पहुंची मोदी की कुर्सी की बोली
अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 28 Nov 2013 08:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का पैमाना बनी ‘कुर्सी’ की चर्चाओं का दौर थम नहीं रहा है।
विज्ञापन
टेंट कारोबारी भाजपा पार्षद ने कुर्सी को किसी भी कीमत पर बेचने से इनकार कर दिया है। इसके बावजूद कार्यकर्ता बोली लगा रहे हैं।
बुधवार को भी तमाम लोग कुर्सी देखने पहुंचे। एत्मादपुर के एक कार्यकर्ता ने पांच लाख रुपये में कुर्सी खरीदने की पेशकश कर दी।
अब लगने लगा है कि वे खुद को चर्चाओं में लाने के लिए नाटक कर रहे हैं। जबकि पार्टी आलाकमान हिदायत दे चुका है कि इस मामले को आगे न बढ़ाया जाए।
कोठी मीना बाजार में हुई विजय शंखनाद रैली के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच कुर्सी चर्चा का केंद्र बनी। इसके बाद चर्चा आम हुई तो कुर्सी देश भर में छा गई। मीडिया में मामला आने पर कुर्सी की कीमत लगातार बढ़ने लगी।
विज्ञापन
मंगलवार को कुर्सी कीमत तीन लाख हो गई थी। ‘कुर्सी’ को लेकर कोई राजनीतिक बखेड़ा खड़ा न हो, इसके चलते प्रदेश नेतृत्व ने मामले को हवा न देने के हिदायत दे डाली। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह हास-परिहास का विषय था। गंभीर मामला नहीं है।
विज्ञापन