फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   zila panchayat adhyaksh election bjp candidate Rajiv Kanojia filled nomination in mirzapur two candidates came to file nomination from Samajwadi party

जिपं अध्यक्ष चुनाव: मिर्जापुर में भाजपा से राजीव कनौजिया ने भरा पर्चा, सपा से दो प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचे

Sat, 26 Jun 2021 01:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 26 Jun 2021 01:48 PM IST
सार

 बड़ी बात यह रही कि भाजपा के नामांकन में बसपा के पूर्व एमएलसी विनीत सिंह भी शामिल हुए। राजनीतिक गलियारों में पहले से ही चर्चा चल रही थी कि राजू कन्नौजिया विनीत सिंह के करीबी हैं। राजू ने तीन सेटों में नामांकन किया। 

विज्ञापन
zila panchayat adhyaksh election bjp candidate Rajiv Kanojia filled nomination in mirzapur two candidates came to file nomination from Samajwadi party
मिर्जापुर में नामांकन करने पहुंचे सपा और भाजपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को पहले भाजपा समर्थित प्रत्याशी और फिर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी ने नामांकन किया। समाजवादी पार्टी से दो प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचे। इसमें से केवल एक प्रत्याशी पार्टी से अधिकृत है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी राजू कन्नौजिया शनिवार को नामांकन करने पहुंचे। उनके साथ ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, छानबे विधायक राहुल कोल, चुनार विधायक अनुराग पटेल,  मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल आदि लोग रहे।

विज्ञापन


बड़ी बात यह रही कि भाजपा के नामांकन में बसपा के पूर्व एमएलसी विनीत सिंह भी शामिल हुए। राजनीतिक गलियारों में पहले से ही चर्चा चल रही थी कि राजू कन्नौजिया विनीत सिंह के करीबी हैं। राजू ने तीन सेटों में नामांकन किया। आधे घंटे बाद समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी आशा गौतम नामांकन करने पहुंचीं।
विज्ञापन


उनके साथ पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक कैलाश चौरसिया, जगदंबा सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, आशीष यादव और रोहित शुक्ला लल्लू रहे। समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी आशा गौतम के साथ एक और प्रत्याशी सुनीता सरोज भी नामांकन करने पहुंची। सुनीता सरोज हाल ही में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर में भाजपा की प्रत्याशी अप्रत्याशित

मिर्जापुर में भाजपा की ओर से घोषित प्रत्याशी न सिर्फ अप्रत्याशित हैं, बल्कि बसपा के बाहुबली पूर्व एमएलसी के इर्द-गिर्द घूमती सियासत की तस्वीर बयां कर रही है। बसपा के पूर्व बाहुबली एमएलसी के करीबी राजू कनौजिया सिटी-चार से बसपा के टिकट पर ही चुनाव जीते हैं और भाजपा ने उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है।

2019 के चुनाव में चंदौली लोकसभा सीट पर जीत के लिए डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने बाहुबली पूर्व एमएलसी की मदद ली थी, मगर उन्हें पार्टी में शामिल नहीं कराया था। मगर, मिर्जापुर मौजूदा सियासत बाहुबली को भाजपा में लाने की कवायद के रूप में देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed