फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Yuvkaen bike riders killed after being crushed by bus

बस से कुचलकर बाइक सवार दो युवकाें की मौत

Sat, 07 Feb 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 07 Feb 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Yuvkaen bike riders killed after being crushed by bus
देहात कोतवाली क्षेत्र के बलहरा मोड़ के पास शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे निजी बस से कुचलकर बाइक सवार दो युवकाें की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे बरकछा चौकी इंचार्ज दिनेश यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन


साथ ही बस पकड़कर खलासी को हिरासत में ले लिया। घटना से नाराज लोगों ने फरार हुए चालक की गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। इस पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मड़िहान थाना क्षेत्र के रेक्सा कला गांव निवासी दशरथ पाल 18 वर्ष पुत्र शिवमूरत पाल एवं लालगंज थाना क्षेत्र के गुलालपुर गांव निवासी श्यामलाल यादव 19 वर्ष पुत्र सुभाष यादव एक साथ मुंबई में रहकर एक निजी कंपनी में कार्य करते थे। कुछ दिनाें पूर्व दोनाें घर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की सुबह दशरथ एवं श्यामलाल एक साथ किसी काम से मिर्जापुर बाजार आ रहे थे। बाइक सवार दोनाें युवक जैसे ही मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र के बलहरा मोड़ के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही एक निजी बस ने बाइक में धक्का मार दिया।

इससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर बस में फंस गए। उन्हें कुचलने के बाद बस करीब 20 मीटर तक उनको खीचती रही। लोगाें के शोर मचाने पर चालक ने गाड़ी रोकी। मौके पर पहुंचे लोग दोनाें को बस से बाहर निकालकर आनन फानन में जिला चिकित्सालय ले गए।


वहां देखते ही चिकित्सक ने श्यामलाल यादव को मृत घोषित कर दिया जबकि दशरथ को वाराणसी रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे एंबुलेंस से बीएचयू ले जा रहे थे तभी कछवां के पास युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed