फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth should take inspiration from history and save culture: Ramashankar Singh Patel

इतिहास से प्रेरणा लेकर संस्कृति को सहेजें युवा : रमाशंकर सिंह पटेल

Mon, 23 Dec 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Youth should take inspiration from history and save culture: Ramashankar Singh Patel
मिर्जापुर। विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि युवाओं को इतिहास से प्रेरणा लेकर अपनी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखना चाहिए।
विज्ञापन


वे बरौंधा कचार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में वीर बाल दिवस पर रविवार को आयोजित संगोष्ठी मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे रहे थे। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर की थी। यह दिवस बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान को समर्पित है। उन्होंने बताया कि वजीर खान ने गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों को दीवार में चुनवा दिया था । उस स्थान को फतेहगढ़ साहब के नाम से जाना जाता है। अध्यक्षता कर रहे दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मुगल शासकों ने सनातन धर्म पर कुठाराघात किया। गुरु गोविंद सिंह ने चारों संतानों का बलिदान कर सनातन संस्कृति की रक्षा की। इस मौके पर प्रणेश प्रताप सिंह, जसविंदर सिंह सरना, शनि सिंह सरदार, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष अहरौरा ओम प्रकाश केशरी, हरदीप सिंह खुराना, चरनजीत सिंह सोखी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed