फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth long que for corona vaccination in mirzapur

मिर्जापुर: वैक्सीन लगवाने के लिए युवाओं की लगी लंबी लाइन, टीकाकरण केंद्रों पर रही अव्यवस्था

Mon, 17 May 2021 04:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 17 May 2021 04:27 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले में 17 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। इस दौरान टीकाकरण केंद्रों पर युवाओं की भीड़ लगी रही। निरीक्षण के दौरान दुर्व्यस्था देख डीएम ने नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Youth long que for corona vaccination in mirzapur
टीकाकरण केंद्र लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना वायरस से जंग जारी है। इसे जीतने के लिए अब टीकाकरण किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में सोमवार से 18 साल से ऊपर वालों के लिए टीकाकरण शुरू हो गया, लेकिन हर सेंटर पर दुर्व्यवस्था दिखाई दी। सैकड़ों की तादाद में पहुंचे युवाओं के टीकाकरण के बाद बैठने की जगह नहीं थी।

विज्ञापन


इस दौरान टीका लगवाने के लिए लंबी लाइन लगी रही। टीकाकरण सुस्त गति से होता रहा। इस दौरान टीकाकरण केंद्रों पर मंडलायुक्त और जिलाधिकारी टीकाकरण निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। उन्होंने दुर्व्यवस्था पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


जिले में सोमवार को 17 स्थानों पर टीकाकरण की शुरुआत हुई। नगर के मंडलीय अस्पताल और ग्रामीण क्षेत्र के सभी ब्लॉकों के सीएचसी-पीएचसी पर टीकाकरण किया जा रहा है। इसके लिए रविवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हुई। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही स्लॉट बुक होने लगे। अब तक सभी अस्पतालों के स्लॉट बुक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Youth long que for corona vaccination in mirzapur

सोमवार को युवाओं की लंबी लाइन लग गई थी। वेरिफिकेशन के बाद लोग टीका लगाने के लिए कमरों में जा रहे थे। इस स्थान पर ही टीका सुस्त गति से चल रहा था। इस कारण लाइन लंबी लगी रही। टीका लगने के बाद आधे घंटे बैठने का नियम है, पर इस तरह की कोई व्यवस्था न होने से लोग टीका लगाने के बाद चले जा रहे थे। आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र और डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार टीकाकरण स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed