{"_id":"5edba1318ebc3e907d083af6","slug":"youth-jumped-into-a-well-inebriated-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: शराब के नशे में कुएं में कूदा युवक, पुलिस ने बाहर निकालकर बचाई जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: शराब के नशे में कुएं में कूदा युवक, पुलिस ने बाहर निकालकर बचाई जान
Sat, 06 Jun 2020 07:29 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 06 Jun 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
कुएं में गिरे दोनों शख्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले में नशे में धुत युवक शुक्रवार की रात 11 बजे पट्टी खुर्द में स्थित एक कुएं में कूद गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से युवक को किसी तरह कुएं से बाहर निकाला। युवक को सीएचसी लाया गया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसका उपचार करने के बाद उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन
पट्टी खुर्द निवासी 22 वर्षीय चांद खां शुक्रवार की रात नशे में धुत होकर अपने हाथ को रस्सी से बांधते हुए पास में ही स्थित कुएं में कूद गया। युवक के कुएं में कूदते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। नगर चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि युवक के कुएं में कूदने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर उसे बाहर निकाला गया। जिससे उसकी जान बच सकी। वह शराब के नशे में था।
विज्ञापन