फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth injured in beating dies, nine have been booked for murder

पिटाई में घायल युवक की मौत, नौ पर हत्या का केस दर्ज

Tue, 21 Jun 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in beating dies, nine have been booked for murder
मिर्जापुर। छह महीने पहले खुद पर हुए जानलेवा हमले में अपेक्षित कार्रवाई न होने पर सोमवार की शाम कटरा कोतवाली जा रहे युवक को विपक्षियों ने दुर्गा बाजार मोहल्ले में पकड़ लिया। एक अहाते में लेजाकर इस कदर पीटा कि घायल मुकेश की देर रात ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। मामले में परिजनों ने गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में नौ नामजद और सात अज्ञात लोगों पर हत्या, बलवा आदि का मुकदमा दर्ज किया। एक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा और सीओ सिटी प्रभात राय ने मौके पर जाकर छानबीन की।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलखरिया का पूरा निवासी मुकेश मिश्रा (23) पुत्र दिनेश मिश्रा बाइक से अपने साथी विशाल के साथ जब दुर्गा बाजार मोहल्ले में पहुंचा तो विपक्षियों ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों को अपने साथ ले गए और इस कदर पीटा कि मुकेश का दोनों पैर टूट गया। मारपीट की सूचना पर परिजन पहुंचे। दोनों को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर मुकेश को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। विशाल मंडलीय अस्पताल में भर्ती है। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मुकेश की देर रात मौत हो गई। मुकेश के परिजनों का आरोप है कि विपक्षी चुन्नू और उसके साथी ने मुकेश को अपने अहाते में ले जाकर गोली मारी ही।गड़ासे से पैर पर हमला किया। मुकेश के पिता दिनेश मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने चुन्नू यादव पुत्र सीताराम यादव, विमलेश यादव पुत्र स्व. उमा शंकर यादव, सनी यादव पुत्र स्व. उमा शंकर यादव उर्फ बऊ यादव, विशाल यादव उर्फ हैप्पी यादव पुत्र बरायन यादव, इंदो देवी पत्नी स्व. उमाशंकर यादव निवासी दुर्गाबाजार, मनी यादव पुत्र अभय यादव निवासी विसुन्दरपुर कोतवाली शहर, ओम प्रकाश यादव निवासी रमईपट्टी, अजीत यादव पुत्र गुलाब यादव निवासी अनगढ़ रोड, मोनू यादव निवासी रमईपट्टी और सात अज्ञात के खिलाफ हत्या और बलवा का मुकदमा दर्ज किया। कटरा कोतवाल नवीन तिवारी ने बताया कि आरोपितों में इंदो देवी को गिरफ्तार कर चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed