फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth found drowned in Ganga, relatives jammed for search

Mirzapur News: गंगा में डूबा युवक मिला, खोजबीन के लिए परिजनों ने लगाया जाम

Thu, 22 Jun 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Youth found drowned in Ganga, relatives jammed for search
कछवां। क्षेत्र के बरैनी घाट पर मंगलवार को स्नान करते समय डूबे युवक का शव बुधवार की शाम एसडीआरएफ टीम ने बरामद किया। इससे पहले बुधवार को सुबह युवक की तलाश के लिए टीम नहीं आने पर परिजनों के साथ ग्रामीणों ने पत्थर रखकर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे दरोगा से परिजनों की झड़प हो गई। इस पर दरोगा ने लाठी भांजकर भीड़ को हटाया। पुलिस कुछ लोगों थाने ले गई। कुछ नामजद और अज्ञात समेत 25 के खिलाफ जाम लगाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के विश्वनाथनपुर गांव निवासी शिवपूजन उर्फ कलऊ (32) पड़ोस की दादी की मौत बाद शव के अंतिम संस्कार के लिए कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी घाट पर गए थ।अंतिम संस्कार होने के बाद लोग गंगा में स्नान करने लगे। शिवपूजन भी अपने साथ के कुछ अन्य युवकों के साथ घाट पर स्नान के लिए पहुंच गया। शिवपूजन स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में जाने से डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश कराई, परंतु युवक का पता नहीं चला। बुधवार को सुबह युवक की तलाश के लिए टीम के नहीं आने पर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे कछवां थाने के दरोगा से झड़प हो गई। जिसके बाद दरोगा ने लाठी भांजकर भीड़ हटाकर जाम समाप्त कराया। कुछ लोगों को पकड़कर पुलिस थाने ले गई। तब तक एसडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर गंगा में डूबे युवक की खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा ने बताया कि शाम को शव बरामद हुुआ। सुबह कुछ लोगाें ने पत्थर रखकर जाम लगाया था। एंबुलेंस फंसी थी। एंबुलेेंस जाने के लिए कहा गया तब भी जाम नहीं हटा। लोग पुलिस से उलझ गए। इस पर कुछ लोगाें को पकड़ा गया। कुछ नामजद और अज्ञात समेत 25 पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed