{"_id":"6276c754790dd7762d16e4ac","slug":"youth-found-dead-in-cowshed-under-suspicious-circumstances-mirzapur-news-vns652354580","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में गोशाला में मृत मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में गोशाला में मृत मिला युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदलहाट क्षेत्र के बरेव गांव से शुक्रवार की रात लापता हुए युवक का शव शनिवार की सुबह घर के बाहर गोशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी चुनार व अदलहाट थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
थाना क्षेत्र के बरेव गांव निवासी राकेश गौड़ (26) पुत्र जवाहिर गोड़ रात में कहीं बाहर गए थे। जब सुबह हुई तो कोई जानकारी नहीं होने पर पत्नी लक्ष्मीना देवी ने अपने पति राकेश गोड़ के मोबाइल पर फोन किया। फोन पर घंटी जाती रही लेकिन रिसीव नहीं हुआ। कुछ देर बाद जब पत्नी घर के बाहर गो शाला में गयी तो वहां पति को सोए हुए देखकर आवाज देकर जगाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पास में जाकर देखा तो वे मृत हो अवस्था में पड़े थे। पत्नी ने शोर मचाया तो परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने अदलहाट थाना प्रभारी निरीक्षक को जानकारी दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी चुनार रामानंद राय व अदलहाट थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। राकेश के पिता जवाहिर गोड़ के तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राकेश से एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। राकेश का एक भाई मुंबई में रहता है, जबकि दूसरे भाई की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार तिवारी ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।