फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth extracting mud from the tunnel suppressed

Mirzapur News: सुरंग से मिट्टी निकाल रहा युवक दबा

Mon, 06 Nov 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Youth extracting mud from the tunnel suppressed
राजगढ़। थाना क्षेत्र के धौराहा गांव में रविवार को सुबह घर की पुताई के लिए मिट्टी निकाल रहा युवक मलबे में दब गया। अन्य साथियों ने मिट्टी हटाकर युवक को बाहर निकाला। उसे सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

राजगढ़ थाना क्षेत्र के धौराहा गांव निवासी विकास (18) पुत्र बिम्मल कच्चे घर की पोताई करने के लिए गांव के समीप कुएं रूपी सुरंग में मिट्टी निकालने के लिए घुसा था। उनके साथ कई लोग मिट्टी निकाल रहे थे। अन्य साथियों के बाहर निकल आने पर विकास अंदर से मिट्टी निकाल कर ला रहा था। उसी बीच ऊपर से सुरंग की मिट्टी ढह गई। जिससे विकास उसमें दब गया। अन्य साथियों द्वारा शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़ कर पहुंचे। एक घंटे तक मशक्कत के बाद मिट्टी निकालकर नीचे दबे विकास को बाहर निकाला गया। बेहोशी की हालत में उसे राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इलाज कर रहे चिकित्सक संतलाल ने बताया कि युवक खतरे से बाहर है। अंदरूनी चोट लगी है। हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed