फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth drowned in waterfall

जल प्रपात में डूबा युवक

Mon, 17 Aug 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth drowned in waterfall
अहरौरा। थाना क्षेत्र के छातो ग्राम सभा के सुखदरिया जल प्रपात के पास रविवार को पिकनिक मनाने आए छह मित्र जलप्रपात में स्नान करने लगे। इसमें एक युवक की जल प्रपात के गहरे पानी में जाने से डूब गया। उसके साथियों ने खोजबीन कर शव को बाहर निकाला। तब तक अन्य लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी। युवक के पांचों साथियों को पुलिस थाने लेकर गई और बयान दर्ज किया। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

रविवार को वाराणसी के चेतगंज से निवासी छह युवकों की टोली लखनिया दरी जल प्रपात पर आईं हुई थी। लखनिया दरी में पुलिस द्वारा रोक लगाने पर सभी युवक सुखदारिया जल प्रपात के पास पहुंच गए और वहीं पर पिकनिक मनाने लगे। रविवार की शाम करीब सात बजे के लगभग चेतगंज के काली महल निवासी जय उर्फ राहुल चौरसिया 24वर्ष जल प्रपात के पानी में डूब गया। काफी समय के बाद अन्य साथियों ने जब उसकी खोजबीन शुरू किया तो वह पानी में डूबा मिला। सभी ने उसे पानी से बाहर निकाल कर अपने किसी परिचित को सूचना दिया। तभी किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस किसी तरह पहुंची तो शव को पानी से बाहर लेटाया गया था। पुलिस शव और उनके साथियों थाने लेकर आई।थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया पानी में डूबने से युवक की मौत हुई है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। साथी युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed