{"_id":"6692f9eaece3e31d240c9d94","slug":"youth-drowned-in-vindham-fall-search-continues-mirzapur-news-c-20-1-vns1032-663089-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: विंढम फाल में डूबा युवक, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: विंढम फाल में डूबा युवक, तलाश जारी
विज्ञापन
मड़िहान। देहात कोतवाली क्षेत्र के गोड़टुटवा गांव निवासी युवक शनिवार को दोपहर बाद विंढम फाल में नहाते समय पानी की तेज बहाव में बह गया। जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्रशासन के सहयोग से देर रात उसकी तलाश जारी रही।
गोड़टुटवा गांव निवासी राना यादव (36) अपने साथियों के साथ शनिवार को कोटवा स्थित अपर खजुरी नदी के विंढम फाल साथियों के साथ घूमने गया था। सभी लोग पानी में नहा रहे थे। देखते ही देखते तेज बहाव के कारण राना पानी में बह गया। साथियों ने शोर मचाया तो लोगों ने खोजबीन शुरू की। घटना की जानकारी होते ही रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी है। सीओ सदर मंजरी राव ने बताया कि एक मछुआरा विंढम फाल में डूब गया है। उसकी तलाश कराई जा रही है। परिजनों ने बताया कि युवक को मिर्गी का दौरा भी आता है।