फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth drowned in Ganga during bath in mirzapur police engaged in search

Mirzapur: नहाते समय गंगा में डूबा युवक, गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 10 Apr 2023 11:39 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Apr 2023 11:39 AM IST
सार

मिर्जापुर के बरैनी गांव के पास गंगा में नहाते समय सोमवार सुबह एक युवक गहरे जल में जाने से डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Youth drowned in Ganga during bath in mirzapur police engaged in search
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मिर्जापुर के बरैनी गांव के पास गंगा में नहाते समय सोमवार सुबह एक युवक गहरे जल में जाने से डूब गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी है। मौके पर पहुंचे युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कछवां क्षेत्र के बरैनी गांव निवासी प्रदीप यादव (25) पुत्र बच्चन यादव सुबह गंगा स्नान करने घर से निकला था।

विज्ञापन


गंगा नदी में नहाते समय गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। मौके पर जुटे खेत में काम कर रहे लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। स्थानीय लोगों ने परिजनों व पुलिस को सूचित किया। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की तलाश कर रही है। घटना के तीन घंटे बाद भी सफलता नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed