फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth drowned in Ganga, dead body found after 10 days

Mirzapur News: गंगा में डूबे युवक 10 दिन बाद उतराया मिला शव

Mon, 22 Jan 2024 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Youth drowned in Ganga, dead body found after 10 days
सीखड़। कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी घाट पर गंगा में महिला को बचाने में डूबे ऑटो चालक का शव रविवार को सुबह चुनार कोतवाली क्षेत्र के कठेरवा शिल्पी घाट पर पानी में उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई। उसकी शिनाख्त इमरान के रूप में हुई।
विज्ञापन

मझवां गांव निवासी स्नेहा सिंह (28) पत्नी राज सिंह 10 जनवरी को सुबह चार बजे गांव के ही ऑटो चालक इमरान उर्फ मंटू (26) पुत्र जलील धुनिया के साथ बरैनी भटौली पुल के बगल में स्थित बरैनी घाट पर स्नान कर गंगा जल लेने गई थीं। स्नेहा गहरे पानी में जाने से डूबने लगीं। ऑटो चालक इमरान ने डूबते देख गंगा में कूदकर स्नेहा को तो बचा लिया, लेकिन वह खुद डूब गया। तीन दिन तक एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने उसकी खोजबीन की, परंतु इमरान का पता नहीं चल सका। इस बीच रविवार को सुबह चुनार कोतवाली क्षेत्र के कठेरवा शिल्पी घाट पर गंगा में एक युवक का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची चुनार पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाल कर शिनाख्त कराई। उसकी शिनाख्त बरैनी घाट पर गंगा में डूबे ऑटो चालक इमरान के रूप में हुई। इमरान के परिजनों ने आकर शिनाख्त की। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। शव को कछवां पुलिस ले गई। कछवां थानाध्यक्ष संजीत बहादुर ने बताया कि गंगा में डूबे युवक इमरान का शव चुनार के कठेरवा शिल्पी घाट पर मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed