{"_id":"5f42ab2a8ebc3e3d007f4ab4","slug":"youth-dies-due-to-poisonous-animal-bite-mirzapur-news-vns5429037162","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीले जंतु के काटने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीले जंतु के काटने से युवक की मौत
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। लालगंज थाना क्षेत्र के कठारी गांव में शनिवार की रात सोते समय एक युवक को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। जानकारी होने पर परिजन युवक को झाड़ फूंक व दवा पिलाने के लिए कई जगह ले गए, पर युवक को बचाया नहीं जा सका।
कठारी गांव निवासी इंद्र कुमार कोल का पुत्र गुरुप्रसाद कोल (19) उर्फ लवकुश शनिवार की रात 10 बजे खाना खा कर अपने कच्चे मकान के कमरे में चारपाई पर सो रहा था। सोते समय ही जब उसके दाहिने हाथ की उंगली में किसी जहरीले जंतु ने डस लिया तो उसकी नींद खुल गई। नींद से उठकर गुरुप्रसाद ने शोर मचाया तो सो रहे अन्य परिजन भी जागकर उसके पास पहुंच गए। आनन-फानन परिजन दवा पिलाने के लिए पहले उसे बरौधा ले गए । वहां जवाब मिलने के बाद गुरुप्रसाद को दवा पिलाने के लिए करनपुर ले जाया गया। रातभर परिजन जहां-तहां गुरूप्रसाद को लेकर भटकते हुए काफी देर बाद जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सर्प दंश से युवक की मौत
पड़री। थाना क्षेत्र के सूजवार गांव में शनिवार की रात को सर्पदंश से 38 वर्षीय युवक अचेत हो गया। झाड़-फूंक के चक्कर में रविवार की सुबह युवक की मौत हो गई। परिवार वाले मृतक का शव लेकर पड़री थाने ले आए। जहां पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। सुजवार गांव निवासी 38 वर्षीय धनश्याम मौर्य पुत्र स्व. राधेश्याम मौर्य शनिवार की रात को पेशाब करने घर के बाहर गया तभी सर्प ने पैर में डस लिया। सर्प के डसने की सूचना पर परिवार वाले उसे झाड़ फुक कराने के बाद मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टर ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। परिवार वाले मृतक के शव को लेकर पड़री थाने आए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक खेती मजदूरी का कार्य करके अपने एक लड़के व चार लड़कियों का भरण-पोषण करता थ।