फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth dies due to electrocution

हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 01 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution
मड़िहान थाना क्षेत्र के पतेरी गांव में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक युवक झुलस गया। उसे राजगढ़ अस्पताल पहुंचा गया। जहां मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के धौरहा पुलिस चौकी अंतर्गत पतेरी गांव में शुक्रवार की दोपहर को शॉर्ट सर्किट से हाईटेंशन बिजली का तार टूट कर गिर गया। पुआल में आग लग गई। आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे हरिकेश गुप्ता (30) तार की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने हरिकेश गुप्ता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ लाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मड़िहान थानाध्यक्ष शैलेश राय व तहसील प्रशासन के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही से झूलते लटकते जर्जर बिजली के तार टूट कर गिर रहे हैं। जिससे किसानों को फसलों के नुकसान के साथ जान से भी हाथ धोना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed