फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth dies due to electrocution

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 20 Aug 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution
जमालपुर। थाना क्षेत्र के हसौली गाव के मौजा मचखानी में शुक्रवार की सुबह करंट की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने युवक को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र निवासी आकाश बियार (19) पुत्र कंचन बियार शुक्रवार की सुबह मुड़हुआ गांव से बांस काटकर लौट रहा था। मचखानी गांव में लगे ट्रांसफार्मर के पास बिजली के तार से बांस छू गया। जिससे आकाश गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन युवक को सीएचसी लेकर भागे। हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे ट्रामा सेंटर ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर आए। सूचना पर पहुंची जमालपुर पुलिस परिजनों को समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक माता-पिता की तीन संतानों में सबसे बड़ा और अविवाहित था। युवक के माता-पिता बंगलौर में रहकर रोजगार करते हैं। मृतक युवक भी बंगलौर में रहकर फल का जूस बेचने का धंधा करता था। पिछले दिनों पटिदारी में दादा की मौत के बाद तेरहवीं के कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए गांव आया था। 28 अगस्त को बंगलौर जाने के लिए रिजर्वेशन कराया था। हादसे के समय मृतक के माता पिता बंगलौर में थे। परिजनों ने युवक की मौत की सूचना फोन से युवक के माता-पिता को दी। मृतक युवक के बड़े पिता चौथी ने थाने पर तहरीर देकर युवक की मौत के बारे मे सूचना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed