फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth dies after consuming poisonous substance due to domestic dispute

Mirzapur News: घरेलू कलह के चलते विषाक्त का सेवन करने से युवक की मौत

Sun, 11 Feb 2024 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after consuming poisonous substance due to domestic dispute
अहरौरा। घरेलू कलह के चलते शुक्रवार को देर रात घमहापुर गांव के युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। रात में ही परिजन इलाज के लिए वाराणसी के एक निजी अस्पताल में ले गये। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को सुबह परिजन शव लेकर अहरौरा थाने पहुंचे।
विज्ञापन

घमहापुर निवासी विनोद सोनकर (28) पुत्र गिरजा सोनकर का विवाह चार साल पहले अदलहाट थाना क्षेत्र के भुइली गांव की प्रमिला के साथ हुआ था। दोनों से तीन साल की एक पुत्री और डेढ़ वर्ष का एक पुत्र है। परिवार में काफी दिनों से घरेलू विवाद को लेकर तनाव चल रहा था। शुक्रवार को देर रात कलह से तंग आकर विनोद सोनकर ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी होते ही परिजन उसे मेहंदीपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गये। जहां इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी में इलाज के दौरान देर रात दो बजे विनोद सोनकर की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को सुबह ग्रामीण व परिजन शव लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि घरेलू विवाद में विनोद सोनकर ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed