फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth dies after being hit by train due to fog

Mirzapur News: कोहरे के कारण ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 15 Jan 2024 02:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by train due to fog
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के गोपालपुर मड़गुड़ा गांव के पास अष्टभुजा टोल प्लाजा के सामने रविवार को सुबह टहलने निकला युवक रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई।
विज्ञापन

शिवपुर निवासी प्रद्युम्न निषाद (25) पुत्र रामानंद निषाद एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। वे रविवार को सुबह करीब नौ बजे घर से पैदल टहलने के लिए निकले थे। रास्ते में गोपालपुर मड़गुड़ा गांव के पास अष्टभुजा टोल प्लाजा सामने वे रेल लाइन पार कर रहे थे। इस दौरान कोहरा अधिक होने के कारण रेल पटरी पर आ रही ट्रेन उन्हें नहीं दिखी और वे ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर अष्टभुजा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रद्युम्न तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी पांच बहनें हैं। एक भाई और चार बहनों की शादी हो चुकी है। प्रद्युम्न की शादी नहीं हुई थी। भाई माता प्रसाद ने बताया कि प्रद्युम्न सुबह टहलने गए थे। रेल लाइन पार करते समय कोहरे के कारण ट्रेन नहीं दिखी और वे ट्रेन की चपेट में आ गए। विंध्याचल थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed