फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth dies after being hit by Rajdhani

Mirzapur News: राजधानी की चपेट में आकर युवक की मौत

Sun, 14 Jan 2024 03:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 03:30 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by Rajdhani
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहरवार गांव के सामने गैपुरा-जोपा मार्ग पर गैपुरा रेल फाटक पर राजधानी डाउन ट्रेन की चपेट में आने शनिवार को शाम करीब सात बजे एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गैपुरा-जोपा मार्ग गैपुरा रेल फाटक का गेट बंद था। उसी दौरान विंध्याचल थाना क्षेत्र के नीबीगहरवार निवासी पवन कुमार (35) पुत्र सूर्यकांत बगल से बाइक लेकर डाउन लाइन पर पहुंच गए। उस दौरान डाउन लाइन पर आ रही राजधानी ट्रेन की चपेट में आने से वे गम्भीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। रेल कर्मचारियों ने घायल को तुरंत रेलवे स्टेशन गैपुरा ले गए और वहां से इलाज के लिए एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई भेज दिया। वहां से चिकित्सक ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। जब तक लोग मंडलीय अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो गई। पवन कई साल से अपनी ससुराल अरगजा पांडेय में रहते थे। नीबी गहरवार से शनिवार की शाम अरगजा पांडेय जाने के लिए बाइक से निकले थे। इस बीच रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed