फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth dies after being hit by Rajdhani Express

Mirzapur News: राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर युवक की मौत

Thu, 15 Jun 2023 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by Rajdhani Express
विंध्याचल (मिर्जापुर)। जिगना रेलवे स्टेशन पर खड़ी पुणे दानापुर एक्सप्रेस से सफर कर रहा 25 वर्षीय युवक ट्रेन रुकने पर प्लेटफार्म नंबर दो की रेल पटरी पर बैठ गया। उसी दौरान आई राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौत हाे गई। उसके साथी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बिहार के भागरपुर जिले के थाना कहलगांव के जान मोहम्मपुर निवासी सरजीत मंडल (25) पुत्र संजय मंडल अपने साथियों के साथ पुणे दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन से अपने घर जा रहे थे। मंगलवार की रात करीब दो बजे जिगना रेलवे स्टेशन पर पुणे दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस को पास कराने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर रुक कई। इसके बाद सरजीत मंडल अपने साथियों के साथ प्लेटफार्म नंंबर दो की रेल पटरी पर बैठ गए। उसी बीच प्रयागराज से राजधानी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर दो पर आ गई। बाकी साथी तो रेल पटरी से हट गए, परंतु सरजीत ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी विंध्याचल मौके पर पहुंची। यात्री की पहचान उसके साथियों ने करके परिजनों को घटना की जानकारी दी। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि पुणे दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन रुकने पर कुछ लड़के रेल पटरी पर बैठे हुए थे। प्रयागराज की ओर से आई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed