Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   youth death

खेत पर काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत

Sat, 07 Nov 2020 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
youth death
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह अपने खेत पर मोनो ब्लाक चालू करने के लिए बिजली का तार लगाते समय करंट लगने से युवक अचेत हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के देवपुरा गांव निवासी 18 वर्षीय राजन यादव पुत्र राम विजय यादव अपने खेत पर मोनोब्लॉक चलाने के लिए बिजली का तार लगा रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया। कुछ देर बाद वह वहीं गिर कर बेहोश हो गया। उसे खेत में अचेत पड़ा देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed