फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   youth brutally killed old mother in mirzapur after fight with wife also attacked on brother

युवक बना हैवान: पत्नी से झगड़े के बाद बुजुर्ग मां को बेरहमी से मार डाला, भाई पर भी हमला, तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 05 Sep 2022 01:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 05 Sep 2022 01:13 PM IST
सार

मिर्जापुर रजौली गांव में एक युवक ने रविवार की रात कुल्हाड़ी से हमला कर वृद्धा की हत्या कर दी, जबकि उनके बेटे को घायल कर दिया। दोनों का कसूर सिर्फ इतना कि वो पत्नी-पत्नी के झगड़े में बीचबचाव करने पहुंचे थे। 

विज्ञापन
youth brutally killed old mother in mirzapur after fight with wife also attacked on brother
वृद्धा पर कुल्हाड़ी से किया हमला।

विस्तार

मिर्जापुर जिले के रजौली गांव में बीती रात नशे में धुत एक युवक मामूली बात में हैवान बन बैठा। उसने अपनी बड़ी मां के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। बड़ी मां युवक और उसकी पत्नी के बीच हो रहे विवाद में बीच-बचाव करने पहुंची थी। इतना ही नहीं युवक ने अपने चचेरे भाई की जान लेने की कोशिश की। किसी तरह से भागकर उसने अपनी जान बचाई। वारदात के बाद से आरोपी युवक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


अदलाहाट थाना क्षेत्र के रजौली गांव निवासी सतीश पुत्र स्व. बनवारी लाल सब्जी विक्रेता है। रविवार रात करीब 10 बजे वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। किसी बात को लेकर पत्नी से उलझ गया और उसे मारने-पीटने लगा। चीख पुकार सुनकर उसका चचेरा भाई सुरेश बीचबचाव करने पहुंचा। सतीश के सिर पर खून सवार था। उसने पास में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और अपने चचेरे भाई पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।
विज्ञापन


संयोग से कुल्हाड़ी सुरेश के पैर में लगी जिससे वो घायल हो गया। इसके बाद उसने भागकर अपनी जान बचाई। इसी बीच शोर मचने पर सतीश की बड़ी मां चमेली देवी (62) पत्नी स्व. मुन्नी लाल सामने आ गई। ये बात सतीश को नागवार गुजरी। उसने कुल्हाड़ी से चमेली देवी के सिर पर वार किया। सिर में गंभीर चोट आने पर मौके पर ही चमेली देवी की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सतीश घर से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अदलहाट विजय कुमार चौरसिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे औऱ क्षेत्राधिकारी चुनार रामानंद राय सहित उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद क्षेत्राधिकारी चुनार मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जायजा लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के बेटे सुरेश की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। सीओ चुनार रामानंद राय ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पढ़ेंः बनारस में देर रात तड़तड़ाई गोलियां: सपा नेता से विवाद के दौरान चली गोली, पार्षद के दो दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed